29 सितंबर को रविवार को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा।-डॉ. कोमलप्रीत कौर

Dr KOMALPREET KAUR

 

विश्व हृदय दिवस 2023 थीम

हर दिल के लिए दिल का उपयोग करें “।

विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों का दिल की बीमारी और इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है। यह आम जनता के बीच ह्रदय से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है।

इसे दिल के दौरे (हृदयघात), heart failure, stroke और हृदय से संबंधित अन्य किसी भी रोगों से बचने के लिए विभिन्न निवारक चरणों और लोगों की जीवनशैली में बदलाव को बढ़ावा देने वाले दिन के रूप में मनाया जाता है।

अगर आसान भाषा में कहें तो विश्व हृदय दिवस दुनिया भर में आम लोगों में दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्थापित किया गया एक अभियान है।

हर साल औसतन 17 मिलियन से ज्यादा लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण मरते हैं। यह संख्या उन लोगों की तुलना में अधिक है जिनकी मौत एचआईवी, मलेरिया और कैंसर जैसी बीमारियों से होती है।

World Heart Federation के अनुसार समय से पहले हृदय रोगों के कारण होने वाली 80% मौतों को अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू का उपयोग, शारीरिक गतिविधि की कमी और शराब के उपयोग जैसे कारकों को नियंत्रित कर रोका जा सकता है।

WORLD HEART DAY 2023

29 सितंबर को रविवार को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस 2023 मनाया जाएगा।

विश्व हृदय दिवस का इतिहास – 

1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर विश्व हृदय दिवस को मनाने की घोषणा की। यह आईडिया WHF के अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी लूना (1997-99) का था। इसे पहली बार सन् 2000 में मनाया गया था।

शुरुआत में विश्व हृदय दिवस को हर साल सितंबर महीने के आखिरी रविवार को मनाया जाता था और यह 2010 तक जारी रहा। वर्ष 2011 से वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वार्षिक रूप से विश्व ह्रदय डीएस को 29 सितम्बर को मनाना शुरू किया। (अब यह जरूरी नहीं कि यह दिवस रविवार को हो)।

World Heart Federation (WHF) क्या है

वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) एक गैर सरकारी संगठन है। यह जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

1946 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सोसायटी और 1970 में स्थापित इंटरनेशनल कार्डियोलॉजी फेडरेशन को 1978 में इंटरनेशनल सोसायटी और फेडरेशन ऑफ कार्डियोलॉजी (ISFC) के रूप में मिलाया गया था। बाद में 1998 में इंटरनेशनल सोसायटी और फेडरेशन ऑफ कार्डियोलॉजी का नाम बदलकर वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन कर दिया गया।

यह विश्व स्तर पर हृदय रोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकमात्र संगठन है।

वर्ल्ड हार्ट डे कैसे मनाते है – World Heart Day Celebration

विश्व हार्ट डे हर साल दुनिया भर में आम जनता में जागरूकता के लिए हृदय स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की घटनाओं और गतिविधियों का आयोजन करके मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया को दिल की बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में अन्य संगठनों के सहयोग से विश्व हृदय महासंघ द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन कई जगह हृदय जांच शिविर भी आयोजित किये जाते है और लोगों को इन शिविरों के माध्यम से हृदय सम्बन्धी रोगों के बारे में जागरूक किया जाता है।

विश्व हृदय दिवस 2023 थीम

हर दिल के लिए दिल का उपयोग करें “।

यहां मानव हृदय और संबंधित विषयों के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं जिनमें आपकी रुचि हो सकती है:

  • हमारा हृदय प्रतिदिन 115,000 बार धड़कता है
  • हृदय प्रतिदिन 2000 गैलन रक्त पंप करता है
  • पहली ओपन हार्ट सर्जरी वर्ष 1893 में की गई थी
  • हृदय रोग का सबसे पहला मामला 3500 साल पुरानी मिस्र की ममी में पहचाना गया था
  • मानव हृदय का वजन 1 पाउंड होता है
  • दुनिया के सबसे बड़े जानवर ब्लू व्हेल के दिल का वजन 1500 पाउंड होता है
  • हृदय प्रति मिनट 1.5 गैलन रक्त पंप करता है

हृदय रोगों के बारे में कुछ तथ्य

धूम्रपान, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोगों के लिए प्राथमिक जोखिम कारक हैं

हर साल दुनिया भर में लोग दिल की देखभाल, दवा आदि पर अरबों रुपये खर्च करते हैं

अतिरिक्त सोडियम के सेवन से बच्चों सहित कई लोगों को उच्च रक्तचाप का खतरा हो गया है

किसी चरम स्थिति से बचने के लिए शुरुआती चेतावनी संकेतों को गंभीरता से लेना महत्वपूर्ण है

डॉ. कोमलप्रीत कौर

चिकित्सा अधिकारी

आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक

बेगोवाना, लुधियाना

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This